google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ढुटेर मे टूटा नाली का ढक्कन, गिरकर लोग हो रहे है चोटहिल

•~ कभी भी घटित हो सकता है बड़ा हादसा, संबंधित बने मुकदर्शक

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर मुख्य बस्ती में जल निकासी के लिए बनी पक्की नाली का ढक्कन टूट जाने से लोगों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,वही राहगीरों में हादसे का भी भय बना हुआ है। इससे उनमे तीव्र आक्रोश व्याप्त है।


बताते है कि ढुटेर गांव में जल निकासी हेतु बनी नाली का ढक्कन टूट गया है। मुख्य गली होने के कारण मोहल्ले वालों का आना-जाना इसी रास्ते से लगा रहता है। गली में घास-फूस भी उगी है।जिससे पैदल चलने वाले लोगों में हमेशा किसी जहरीले जंतु के डसने का डर सताता रहता है। साइकिल, मोटरसाइकिल सवारों को तो उक्त टूटी नाली में गिरकर घायल होने की आशंका बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी बरसने और अंधेरी रात में आते- जाते वक्त रहती है।कुछ लोग इसमें गिरकर चोटहिल भी हो चुके हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि इस टूटी हुई नाली के ढक्कन को बनवाने के लिए कई बार संबंधितों से कहा गया लेकिन आज तक इस पर किसी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा।यदि उक्त टूटी हुई नाली के ढक्कन की मरम्मत तत्काल नहीं की गई तो इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


इस संबंध में संजय कुमार मौर्य, सोहन विश्वकर्मा, प्रदीप दुबे, देवी दीन, विकास उपाध्याय, प्रमिला, संदीप कनौजिया, शंकर पटेल आदि ने इस ओर जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)