google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अगस्त क्रांति एवं विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा तथा सहयोगी जन संगठन का आठ अगस्त को होगा पैदल मार्च

•~ विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपेगे ज्ञापन

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अगस्त क्रांति व विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर 8 अगस्त 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा सोनभद्र में उच्च शिक्षा के लिए कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना कराए जाने, जाति जनगणना में आदिवासी कोड लागू किए जाने, अन्य राज्यों की तरह ग्रामीण विकास के लिए यूपी में भी पेसा एक्ट लागू किए जाने तथा जल जंगल जमीन और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए जैसे मांगों को लेकर चुर्क तिराहे से कलेक्ट्रेट मुख्य मार्ग गेट तक पैदल मार्च और उपरोक्त विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिए जाने के कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।


इस आशय की जानकारी भाकपा और आदिवासी महासभा के नेता कामरेड आर.के.शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व सहयोगी जनसंगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से दिनांक 8अगस्त 2026 को चुर्क तिराहा से कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक पैदल मार्च करते हुए स्थानीय जन समस्याओं के संबंध मे प्रशासन को ज्ञापन दिए जाने का कार्यक्रम पार्टी और संगठन द्वारा सुनिश्चित किया गया।


बताते है कि यह कार्यक्रम नौ अगस्त को रविवार का दिन पड़ने की वजह से शनिवार यानी आठ अगस्त को ही किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में जनपद के युवाओं, छात्रों किसानों , मजदूरों और आदिवासी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होने की अपील किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)