google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केंदुआर दुर्गा स्थान के प्रांगण में सहायक थाना अध्यक्ष विक्की कुमार द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं कंबल वितरण का हुआ आयोजन

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत केंदुआर दुर्गा स्थान के पास मनरेगा भवन में अमरपुर थाना के सहायक थाना अध्यक्ष विक्की कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया| वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है |अतः नशा का सेवन नहीं करें| नशा के सेवन से मनुष्य में तरह-तरह की बीमारियां होती है, एवं नशा से लोगों की मृत्यु भी हो जाती है| नशा मुक्ति अभियान के साथ साथ कार्यक्रम में ठंड से बचाव हेतु असहाय, गरीब एवं लाचार महिला पुरुषों के बीच 25 कंबल का भी वितरण किया गया| वहीं आयोजित कार्यक्रम में अमरपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई रश्मि कुमारी, पी एस आई अर्ष कुमार वर्मा, पीएसआई खुशबू सिंह ,पंचायत के मुखिया बनवारी तांती, सरपंच विकास पासवान, उप सरपंच प्रतिनिधि निर्भय सिंह, पूर्व पंसस कार्तिक हरिजन सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)