अरुण सिंह समाज जागरण ब्यूरो लखनऊ
कृष्णानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलाखेड़ा के कनौसी गांव में रहने वाले नशे में धुत पड़ोसी दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते मामूली विवाद पर पडोस में रहने वाली महिला व उसकी बेटियों को जमकर मारा पीटा और कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकतें की । जान बचा कर भागे पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में जाकर लिखित शिकायत दी । पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोला खेड़ा स्थित कनौसी गांव में अपनी पत्नी बेला देवी, बेटी पिंकी, साधना व रौनक के साथ रहने वाले हींगा लाल पुत्र स्व० राम दुलारे की माने तो जमीन को लेकर उनका पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है । सोमवार होली के दिन रास्ते में पड़ी लकड़ी हटाने को लेकर उनकी बड़ी बेटी पिंकी व पडोसी रविन्द्र, अखिलेश, चन्दन, रंजीत, समर, टुन्नी , शिवा से कहासुनी हो गई । वाद विवाद होता देख पडोसी ने अपने घर की महिलाओं संग मिलकर उनकी बड़ी बेटी पिंकी संग मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और घसीट कर अपने घर ले जाने लगे । बेटी की चीख सुन बचाव में आई उनकी पत्नी बेला देवी और बेटी रौनक व साधना को भी नशे में धुत दबंग पडोसी रविन्द्र समेत चन्दन, अखिलेश, रंजीत व शिवा ने मारा पीटा और कपड़े फाड़ कर सभी महिलाओं को घसीटने लगे । जान बचा कर मौके से भागे पीड़ित परिवार ने स्थानीय कृष्णानगर थाने में लिखित शिकायत दी । पीड़ित की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



