बच्ची को घर में छोड़ मायके चली गई थी मां
सुनील बाजपेई
कानपुर। वासना की आग समाज में पवित्र माने जाने वाले संबंधों को भी नहीं देखती। वह उनको भी जलकर खाक कर देती है। कुछ इसी तरह के कथन की पुष्टि करने वाली एक घटना ककवन थाना क्षेत्र में भी हुई ,जहां एक शराबी पिता ने वासना की आग बुझाने के लिए अपनी ही 9 साल की बेटी के साथ बलात्कार की असफल कोशिश की ,जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल का रास्ता दिखा दिया।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला माधुरी (नाम काल्पनिक )
ने बताया कि उसका पति राधेलाल शराब का लती है। नशेबाजी का विरोध करने पर आए दिन मारपीट और बवाल करता है।
बलात्कार की कोशिश का शिकार हुई लड़की की मां के मुताबिक इससे आजिज होकर एक सप्ताह पहले वह मायके चली गई थी। इसी के बाद रात को नशे में धुत पिता 9 साल की बेटी के कमरे में घुस गया और उसे दबोचकर बलात्कार करने की कोशिश करने लगा।
इसी दौरान उस बच्ची की चीख सुन आरोपी की मां यानी बच्ची की दादी कमरे में पहुंच अपने बेटे से किसी तरह पोती को बचाया और तत्काल ही इसकी जानकार घर में मौजूद पति और बच्ची के मां को दी। उसने इस घटना की सूचना ककवन पुलिस को दी इसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस नेआरोपी पिता को फरार होने के पहले ही गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



