समाज जागरण/सन्तोष कुमार
दुद्धी/सोनभद्र। दुद्धी डिग्री कॉलेज परिसर में छात्र-नौजवानों के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान सैकड़ों छात्रों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी दुद्धी विधानसभा छात्रसभा के अध्यक्ष अजय यादव ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश यादव (जिज्ञासु) की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अलावा दुद्धी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत सिंह, ओबरा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव, रविन्द्र यादव, राजू शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।
अभियान के दौरान छात्र-नौजवानों को समाजवादी पार्टी के पूर्व कार्यकाल में किए गए कार्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने युवाओं से जुड़े मुद्दों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने पार्टी के पूर्व कार्यकाल में छात्र-नौजवानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ योजनाएं वर्तमान में संचालित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पार्टी के स्तर से ऐसी योजनाओं को दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान छात्र-नौजवानों से सामाजिक और लोकतांत्रिक विषयों को समझने तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की बड़ी भागीदारी रही। आयोजकों के अनुसार, अभियान के दौरान सैकड़ों छात्रों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



