समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी दु्द्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में दुद्धी थाना पुलिस टीम नेअलग-अलग प्रकरणों से संबंधित तीन नफर वारंटियों चन्द्रप्रकाश पुत्र सन्तोष निवासी ग्राम बीडर, थाना दुद्धी (सम्बन्धित मु0नं0 231/2014, धारा 323, 504, 506 भादवि),राजेन्द्र पुत्र छन्नू, निवासी ग्राम बीडर, थाना दुद्धी (सम्बन्धित मु0नं0 100/2024, धारा 427, 504 भादवि),दिनेश प्रताप सिंह पुत्र गोविन्द शरण, निवासी ससपन, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ(सम्बन्धित मु0नं0 2635/2006, धारा 376, 436, 354, 427 भादवि)को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 संजय सिंह, थाना दुद्धी,उ0नि0 हरिकेश राम आजाद,हे0का0 सीताराम यादव, हे0का0 राजेश सिंह,का0 शिवम् अहिरवार शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



