google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

करमा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघनअभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में करमा थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना करमा में पंजीकृत मु0अ0सं0 126/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 (गैंगस्टर एक्ट) में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों सुरेश मौर्या (40 वर्ष) पुत्र रूपनाथ मौर्या,सनोज यादव (25 वर्ष)पुत्र बग्गल यादव उर्फ पगल यादव दोनों निवासी ग्राम बहेरा (रजपुरवा), थाना करमा, जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को बहेरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज सिंह,उ0नि0 कृपाशंकर राम,का0 आकाश गुप्ता शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)