google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर ठगी की धनराशि ₹6,800/- पीड़ित के खाते में वापस

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। आवेदक संजीत प्रसाद केशरी पुत्र नन्दू प्रसाद केशरी निवासी सिनेमा रोड, थाना अनपरा के साथ दिनांक 16.07.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड की त्वरित डिलीवरी के नाम पर एक लिंक भेजकर डाउनलोड कराया गया, जिसके माध्यम से आवेदक के खाते से कुल ₹6,800/- की साइबर ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

साइबर टीम द्वारा संबंधित खातों को होल्ड कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की सम्पूर्ण ठगी गई धनराशि ₹6,800/- उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस पर आवेदक द्वारा थाना अनपरा पुलिस की सराहना की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)