google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से साइबर ठगी की ₹3,46,920/- धनराशि पीड़ित को वापस

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। आवेदक अजीत सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.10.2025 को सोलर कंपनी की फ्रेंचाइजी एवं सोलर किट उपलब्ध कराने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एक्सिस बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से कुल ₹3,46,920/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज राम स्वरुप वर्मा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

साइबर टीम द्वारा संबंधित खातों को होल्ड कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखाओं से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि ₹3,46,920/- उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस पर आवेदक द्वारा रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सराहना की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)