दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
अफजलगढ़। बीते दिनों हुई भारी बारिश सीएचसी में हुए जलभराव से मशीनें और दवाइयां खराब हो गईं हैं। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। रविवार को सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद सीएचसी अधीक्षक को नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
बारिश और नदियाें का जलस्तर बढ़ने से शहर समेत सीएचसी में भी दो से तीन फिट तक पानी भर गया था। ओपीडी आपातकालीन कक्ष, एक्स-रे, प्रसूती कक्ष, औषधालय में पानी भरने से लाखों रुपये की मशीनें व दवाइया खराब हो गईं। आठ बैटरियां, चार इन्वर्टर, छह कंप्यूटर सेट, आठ ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, ऑटो क्लेव मशीन, सक्शन मशीन, एक्स-रे मशीन, सीआर सिस्टम समेत लाखों रुपये की दवाइयां एवं शॉर्ट सर्किट होने से विद्युत लाइन, एसी आदि उपकरण खराब हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ सर्वेश निराला ने बताया कि जलभराव से अनुमानित 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



