दुल्हिन बाजार/ स्थानीय बाजार स्थित विजन क्लासेस नामक निजी संस्थानों में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दुल्हिन बाजार स्थित विजन क्यासेस मे 12 वीं और 10 वी परीक्षा मे उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस अवधेश दीक्षित ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। वही छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियो की स्वागत किया। साथ ही सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद अवधेश दीक्षित ने अपने हाथों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अवधेश दीक्षित ने नशा और कुसंगति से दूर रहकर लक्ष्य के प्रति अटल रहने के लिए संकल्प कराया।
मौके पर अभिनन्दन कुमार, रविशंकर कुशवाहा, यशवंत सिंहा, नीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



