एनबीडब्ल्यू वारंटी हैदर अली गिरफ्तार
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के दुल्हिन बाजार थाना की पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हैदर अली अपने गांव में छिपा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दुल्हिन बाजार गांव में घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) जारी था और वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने दुल्हिन बाजार पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। वहीं, थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



