समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो
बालाघाट।(19 जून )तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जिले में देखने को मिला जहाँ तेज रफ्तार डम्फर ने ट्रेक्टर को जोरदार ठोकर मारकर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा जिससे डम्फर चालक वाहन में फंस गया जिसे कटर की मदद से बाहर निकाला गया एवं इलाज हेतु लांजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार लांजी थाना अंतर्गत ग्राम दूल्हापुर निवासी तुमनलाल घोरमारे उम्र 40 वर्ष खाद लेने सियारी ट्रेक्टर से जा रहे थे कि ग्राम भोलेगांव में लांजी के पूर्व विधायक रमेश भटेरे के घर के सामने बालाघाट की तरफ से आ रहा तेज डम्फर ने ट्रेक्टर को जोरदार टक्कर मार दिया और अनियंत्रित होकर पूर्व विधायक के घर में जा घुसा जिससे डम्फर चालक कैबिन में फंस गया जिसे कटर के माध्यम से कैबिन को काटकर निकाला गया जो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लांजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



