google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शांतिपूर्ण माहौल मे दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर ( बिहार) 24 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर मे आज शांतिपूर्ण माहौल मे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।इस अवसर पर बाजे गाजे ढोल सिंघा के साथ विशाल जुलूस निकला ।जुलूस मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस बल को पूरी तरह से मुस्तैद देखा गया।नगर पंचायत क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों मे स्थापित मूर्तियों के निर्धारित रूट के अनुसार नगर भ्रमण कराते हुए पुनपुन नदी मे विसर्जित किया गया। जुलूस मंगल बाजार, संघत रोड,शनिचर बाजार, परसिया रोडपंडा मोहल्ला होते हुए पुनः शनिचर बाजार,मस्जिद गली,बस स्टैंड न्यू एरिया होते हुए देवी स्थान पहुंचा जहां आरती पूजन कर मूर्तियों को पुनपुन नदी मे क्रम से विसर्जित किया गया।जुलूस मे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह,अंचल अधिकारी आलोक कुमार,नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी श्यामनंदन प्रसाद,पुलिस इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, एस आई पिंकी कुमारी, इस आई नागेश्वर तिवारी, पी एस आई अनीत कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह,शिक्षक धनंजय कुमार सिंह,कामता प्रसाद, डॉ अशोक कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद अग्रवाल, अनील कुमार अग्रावाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार रजक,सुनील भारती,सुरेश सोनी,,उदय गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रेम शंकर प्रसाद जायसवाल,कमलेश कुमार राय, सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्र के नागरिक और पुलिस बल के जवान शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)