समाज जागरण मनोज कुमारसाह
गोड्डा
महापर्व शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के दिन सभी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मां भगवती ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए आज सोमवार को मंदिर का पट भक्तों के लिए खोल दिए गए आज श्रद्धालुओं ने बेल भरनी मां की पूजा की सप्तमी के दिन बेल भरनी मां के रूप में पूजा कर दुर्गा मंदिर में मां के आगमन को लेकर पुरुष श्रद्धालुओं ने अरहर के पौधे से झाडू दिए तथा महिलाएं रास्ते में दूध गुड बेलपत्र फूल आदि सामग्री मिट्टी की बर्तन में लेकर बिछाती हुई जाती थी जिसे छर्रा कहते हैं।

इस परंपरा के तहत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छर्रा दिया दिया वहीं श्रद्धालुओं ने दंड देकर मां की अगुवाई की यह परंपरा करीब महागामा प्राचीन मंदिर में करीब सैकड़ो वर्षों से चली आ रही है इस दौरान भक्त श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई जो बसवा चौक पेट्रोल पंप तक पहुंच गया था भक्तों की भीड़ को देखते हुए कमेटी ने 5:00 बजे से ही झाड़ू एवं छर्रा के दिन भीड़ छूटने लगी थी इस दौरान मंदिर परिसर ढोल बाजे स्वर से क्षेत्र के वातावरण भक्ति में हो गया महागामा दुर्गा मंदिर में पहली पूजा से ही राज परिवार के वंशज द्वारा तांत्रिक विधि से कीपूजा आराधना की जाती है मौके पर दया शंकर ब्रह्म तारकेश्वर ब्रह्म हेमंत ब्रह्म पप्पू ब्रह्म आदि कई लोग शामिल थे जबकि भीड़ को संभालने के लिए पुलिस की काफी संख्या में तैनाती की गई एस डीपीओ चंद्रशेखर आजादऔर महगामा थाना प्रभारी केनेतृत्व में भीड़ को संभालने मैं लगे हुए थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



