google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीआरसीएम शिक्षण समिति द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं का वार्षिक उत्सव 01 से 07 अक्टूबर 2025 तक

दैनिक समाज जागरण, [ महेन्द्र जावला बहल ]

बहल, 29 सितंबर। बीआरसीएम शिक्षण समिति के निदेशक डॉ. एस. के. सिन्हा ने जानकारी दी कि बीआरसीएम शिक्षण समिति द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं का वार्षिक उत्सव 01 अक्टूबर से आरंभ होकर 07 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता बीआरसीएम शिक्षण समिति के चेयरमैन श्री हरिकृष्ण चौधरी करेंगे।
• 01 अक्टूबर 2025 (सायं 7:00 बजे) : बाबा सत्यनारायण मौर्य की प्रस्तुति “एक शाम राष्ट्र के नाम” देशभक्ति पूर्ण मनोरंजन कार्यक्रम ज्ञानकुंज स्कूल कैंपस, बहल में रहेगा।
• 02 अक्टूबर 2025 (प्रातः 10:00 बजे) : बीआरसीएम शिशुकुंज स्कूल, बहल का 38वां वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। मुख्य अतिथि श्रीमती बिंदु स्वरूप, समाजसेवी एवं धर्मपत्नी श्री विक्रम स्वरूप (चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक,पहाड़पुर कूलिंग टावर्स लिमिटेड, कोलकाता) एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजन कुमार (सीबीएसई रिसोर्स पर्सन, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी) रहेंगे।
• 03 अक्टूबर 2025 (प्रातः 10:30 बजे): बीआरसीएम ज्ञानकुंज स्कूल, बहल का 38वां वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार विद्याग्राम कैंपस में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जगबीर सिंह (सूचना आयुक्त, हरियाणा राज्य सूचना आयोग), विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) पवन कुमार (चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी) तथा श्री विक्रम स्वरूप (चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, पहाड़पुर कूलिंग टावर्स लिमिटेड, कोलकाता) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
• 05 अक्टूबर 2025 (सायं 7:00 बजे): अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसकी मेजबानी साहित्य कवि राजेश चेतन (भिवानी),करेंगे। इसमें हास्य कवि डॉ. रूचि चतुर्वेदी (आगरा), योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा), महेश दुबे (मुंबई), केसर देव मारवाड़ी (जयपुर), एवं दीपक सैनी (दिल्ली), अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे।
• 06 अक्टूबर 2025 (प्रातः 10:00 बजे): बीआरसीएम के उच्च शिक्षण संस्थानों (कॉलेजों) का “उड़ान 2025” सांस्कृतिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रो. दीप्ति धर्माणी (कुलपति, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी) रहेंगी।
• 07 अक्टूबर 2025 (सायं 7:30 बजे): स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में सांयकाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)