google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीतामढ़ी: हरिनगर गाँव में 49 वर्षों से जारी दुर्गा पूजा, मां कात्यायनी की वैदिक विधि से पूजा

समाज जागरण डेस्क, नोएडा/सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी जिला के खड़का पंचायत अंतर्गत हरिनगर गाँव में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा बड़े हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाई जा रही है। सातवें दिन श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की।

सूत्रों के अनुसार आज सांयकाल परंपरागत बेलनति की रस्म भी अदा की जाएगी।
बताते चलें कि हरिनगर ग्राम में पिछले 49 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गाँवों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आयोजन में हर संभव सहयोग करते हैं।

इस बार मां जगदम्बा के स्वागत हेतु भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल से लेकर सड़क तक आकर्षक लाइटिंग की गई है, ताकि माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए दुर्गा पूजा समिति के स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। वहीं प्रशासन की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)