google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ताजिया जुलूस के दौरान करीब 14 लोग हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में, कोई हताहत नहीं

समुचित उपचार के बाद सभी घायलों के सेहत अब सामान्य बनी हुई है: सिविल सर्जन

पलासी।

जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत पिपरा बिजवाड़ पंचायत में बुधवार को ताजिया जुलूस के दौरान करीब 14 लोग हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में गये। स्थानीय लोगों के सहयोग व पुलिस प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल जरूरी इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया। घायलों के प्राथमिक इलाज के बाद 08 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों के अस्पताल पहुंचते हीं सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप की अगुआई में वरीय चिकित्सक डॉ जितेंद्र प्रसाद, अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ आकाश कुमार द्वारा घायलों का समुचित इलाज किया गया। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया की समुचित उपचार के बाद सभी घायलों के सेहत अब सामान्य बनी हुई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पलासी पीएचसी में भी इलाजरत सभी मरीजों की हालात सामान्य होने के बाद सभी अपने घर लौट चुके हैं।
मिली जानकारी की मुताबिक 17.07.24 को सुबह 11:00 बजे मुहर्रम के अवसर पर पलासी प्रखंड के पिपरा बिजबार पंचायत में 40-50 के संख्या में लोग अनाधिकृत मार्ग से ताजिया लेकर खेत के रास्ते जा रहे थे इस क्रम में 13 लोग बिजली के झटके से घायल हो गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)