google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुकेश सहनी से मिले पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा, व्यक्त किए शोक संवेदना

दरभंगा।

विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह 70 साल के सहनी का क्षत-विक्षत शव उनके घर से मिला है। घटना दरभंगा के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव की है।
मुकेश सहनी ने दरभंगा में पिता जीतन सहनी का अंतिम संस्कार किया।
घटना की जानकारी मिलने के करीब 14 घंटे बाद मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा पहुंचे। वो सीधे अपने पिता के शव के पास गए। मुकेश सहनी के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। देर रात उन्होंने पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
इधर घटना की सूचना पर रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े वरीय समाजसेवी सह पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने मुकेश सहनी से मुलाक़ात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया। उन्होंने सरकार से न्यायिक जांच की मांग करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवम परिजन को दुःख सहने की प्रार्थना प्रभु से किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)