google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला किसानों को इकोप्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन ने किया सम्मानित

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी ।।
इकोप्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन, बेनीपुरी खुर्द (वाराणसी) ने विश्व महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गांव की लगभग 80 महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का कृषि में योगदान, ग्रामीण महिला किसानों की समस्याएं तथा महिला स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही कई महिलाओं ने बच्चियों की शिक्षा के महत्व और बहुओं का पढ़ा-लिखा होना क्यों आवश्यक है जैसे सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में हरहुआ क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य पुष्पांजली पटेल के पति प्रदीप पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित करने के लिए धूप से बचाव हेतु 20 महिलाओं एवं किशोरियों को रुमाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों ने भी अपने अनुभव और उत्पादों के बारे में जानकारी दी। कुछ महिलाओं ने बताया कि संस्था द्वारा प्रदान किए गए पोषण वाटिका किट से वे अपने घर के आसपास सब्जियां उगा रही हैं, जिससे उनके परिवार और बच्चों को स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन मिल रहा है। कार्यक्रम में रेखा, अनीता, शशिकला, गुड़िया, उषा, माधुरी, गीता, नंदनी, प्रीति, रेनू, सरिता, राधा, सीता, संजना, मुन्नी, अंजू, लालमणि सहित अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम एसोसिएट संजय पटेल तथा सहयोगी साथियों हरीश जी, रेखा देवी और प्रगतिशील किसान सतीश द्वारा किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)