दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के सौजन्य से रविवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय कृत कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नबीनगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विषय “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षा, खेल, कानून और चिकित्सा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम” था।
शिविर में औरंगाबाद से आए पैनल अधिवक्ता लाल मोहन सिंह ने कहा कि आज के दिन पूरे विश्व में महिला दिवस का आयोजन किया जाता है।साथ ही 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल, शिक्षा, कानून और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया जाता है।पैनल अधिवक्ता ने कहा कि दहेज एक सामाजिक बुराई है जिसे समाप्त करने के लिए भारत सरकार ने कानून भी बनाया है।उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार दहेज लेना और देना दोनों अपराध है जिसके लिए सजा का प्रावधान किया गया है। मौके पर पारा विधिक स्वयं सेवक विनय कुमार,प्रधानाध्यापक सरोज कुमार,शिक्षक राजेश कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी,ज्योति कुमारी, नवीन कुमार सहित छात्राएं मौजूद थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



