google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बरेमा प्राचीन हनुमान मंदिर में शुरू हुआ अखंड राम चरित मानस पाठ

ग्यारह ब्राह्मण ने किया वैदिक मंत्रों के बाद पाठ प्रारंभ

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
भक्तों के आस्था का केंद्र माने जाने वाले पंचकोसी मार्ग के किनारे बरेमा गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड राम चरित मानस पाठ शुभारंभ रविवार को पंडित आदर्श तिवारी के सानिध्य में ग्यारह ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हुआ। मानस पाठ के साथ ही शाम को आयोजित हुई विशाल भंडारे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों राहुल सिंह और किशन तिवारी ने बताया कि श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे किया गया। जो सोमवार को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न होगा।

यह आयोजन मार्च महीने को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग भक्ति भाव से जुड़ सकें। बताया गया कि इससे पिछले वर्ष भी मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इस बार के आयोजन में लगभग 1100 से अधिक लोगों ने रामायण पाठ का श्रवण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया।मानस पाठ में मुख्य रूप से आशु तिवारी,मनीष सिंह,नवीन सिंह,सचिन तिवारी,आजाद सिंह,रोशन तिवारी,बुद्धिराम विश्वकर्मा, ठल्लू तिवारी, शिवम तिवारी सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)