संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची
दैनिक समाज जागरण
राँची 21 फरवरी 2023
बीजेपी ने साधा निशाना
इसी चिट्ठी को लेकर मंत्री आलमगीर आलम को घेरा जा रहा है। इस पर सियासत इसलिए भी हो रही है क्योंकि आलमगीर आलम ग्रामीण विकास मंत्री हैं और वीरेंद्र राम ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर ।
झारखंड के ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम के रांची, जमशेदपुर और दिल्ली सहित कुल 24 ठिकानों पर आज सुबह से ही छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि ईडी को चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पास अकूत संपत्ति होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। छापेमारी के बीच वीरेंद्र राम के रांची और दिल्ली स्थित कई बंगलों और गाड़ियों की तस्वीरें सामने आई है जिससे उनकी संपत्तियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब, इस पूरी कार्रवाई में झारखंड में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम का जिक्र होने लगा है।
मंत्री आलमगीर आलम की चिट्ठी आई सामने दरअसल, ईडी की छापेमारी शुरू होने के कुछ ही समय बाद एक चिट्ठी सामने आई। यह चिट्ठी आलमगीर आलम ने झारखंड के तात्कालीन डीजीपी को लिखी थी जिसमें वीरेंद्र कुमार राम के लिए पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की गई थी, अब इसी चिट्ठी को लेकर मंत्री आलमगीर आलम को घेरा जा रहा है। इस पर सियासत इसलिए भी हो रही है क्योंकि आलमगीर आलम ग्रामीण विकास मंत्री हैं और वीरेंद्र राम ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर। वैसे भी, वीरेंद्र राम के सियासी रसूख की चर्चा होती रही है। कहा जाता है कि झारखंड में सरकार जिसकी भी रही हो, वीरेंद्र राम सबके चहेते रहे हैं। अब, बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने आलमगीर आलम पर जमकर निशाना साधा है।
मंत्री आलमगीर आलम पर बीजेपी ने साधा निशाना बरहड़वा में हुए टोल टैक्स का जिक्र करते हुए बाबूलाल मरांडी ने आलमगीर आलम पर निशाना साधा है। अपने ट्विटर पर लिखा कि “मंत्री आलमगीर जी! आप तो पहले पंकज मिश्रा के साथ टोल टैक्स के मामले में फंसे हैं। ऊपर से यह नई मुसीबत | ग्रह-दशा ठीक नहीं चल रहा है आपका। धनवान बनने के लालच में उम्र के इस पड़ाव में जेल जाने के लिए क्यों आत्मघाती कदम उठा रहे हैं।” रांची और दिल्ली सहित कुल 24 ठिकानों पर छापेमारी ताजा मामले की बात करें तो 2019 में ईडी ने वीरेंद्र राम के अधीनस्थ एक इंजीनियर के पास से 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जब्त की थी। तब, यह बात सामने आई थी कि जब्त किया गया पैसा वीरेंद्र कुमार राम का है। ईडी ने इसी सिलसिले में वीरेंद्र कुमार राम के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इसी सिलसिले में यह छापेमारी की गई है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








