शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय टेकाम का मस्तूरी आगमन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा.प्रेमचंद जायसी के नेतृत्व मे जायसी फ्यूल में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। छ.ग. शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय टेकाम के मस्तुरी आगमन पर जायसी फ्यूल पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा.प्रेमचंद जायसी द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया।
बिलासपुर सडक मार्ग होते हुए जायसी फ्यूल पेंड्री मस्तुरी पहुचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिक्षामंत्री प्रेमसाय टेकाम का माल्यार्पण व शाल भेंटकर भव्य स्वागत किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा.जायसी के साथ सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री टेकाम का बारी बारी स्वागत किया।इस दौरान कई लोगों ने मंत्री टेकाम को ज्ञापन भी सौंपा।
छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री टेकाम जायसी फ्यूल में स्वल्पाहार करके आगे की कार्यक्रम के लिए टाइम्स एजुकेशन वल्ड स्कूल लोकार्पण एवं वार्षिकोत्सव में शामिल होने मल्हार पहुंचे कार्यक्रम में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण शिक्षा मंत्री टेकाम द्वारा किया गया अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.प्रेमचंद जायसी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,मल्हार न.पं अध्यक्ष अनिल कैवर्त विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
विद्यालय भवन लोकार्पण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के पश्चात शिक्षा मंत्री सपत्निक मां डिडिनेश्वरी दर्शन करने मां के दरबार पहुंचे वहां मां भगवती का दर्शन कर प्रदेश वासियों का खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरू घासीदास विश्वविद्यालय पचपेड़ी पहुंचे जहाँ विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल रविन्द्र जायसी व विश्वविद्यालय परिवार द्वारा साज फटाकों से आतिशबाजी कर फुल मालाओं से स्वागत किया विश्वविद्यालय परिसर में क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर मुख्य बातों पर चर्चा करने बाद शिक्षा मंत्री सपत्नीक कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भोजन प्राप्त कर आगे के कार्यक्रम के लिए सारंगढ़ को निकलते हुए सभी कांग्रेसी समर्थकों का दिल से अभिवादन करते हुये कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ आप लोगों का मान सम्मान मिला है इसके लिए आप सब का आभार।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 03 मई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    03/05/2026  samaj ज़्यादा जानें ज़्यादा जानें भौगोलिक संदर्भ शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें Maps शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका भौगोलिक संदर्भ ज़्यादा जानें भौगोलिक संदर्भ शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका ज़्यादा जानें भौगोलिक संदर्भ शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका samaj 📍 दिल्ली–एनसीआर | 03 मई 2026। देशभर में लोकप्रिय…
  • बिजली कटने का डर खत्म! नए नियम से उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, जानिए पूरी डिटेल
    स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 67 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत लखनऊ, 2 मई | विशेष संवाददाताप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं, विशेषकर निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से राज्य…
  • सदरपुर में गोपाल नमो सेवा केंद्र का 29वां नि:शुल्क शिविर, सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
    नोएडा, सेक्टर-45 (सदरपुर) | समाज जागरण ब्यूरोनोएडा सेक्टर-45 स्थित (नया बारात घर) सदरपुर में गोपाल नमो सेवा केंद्र द्वारा 29वां नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 55 लोगों ने सहभागिता की और 40 लोग पात्र पाए गए। इनमें से 30 लोगों को तत्काल आयुष्मान भारत कार्ड और ई-श्रम कार्ड वितरित किए गए। मुख्य अतिथि…
  • 👉 डर से विश्वास तक: टेढ़ागाछ में ‘रेस्पेक्टफुल मैटरनिटी केयर’ से बदली महिलाओं की सोच
    👉 टेढ़ागाछ में बदल रही सोच: सम्मानजनक देखभाल से सुरक्षित मातृत्व की नई मिसाल 👉 ग्रामीण स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव: टेढ़ागाछ में सुरक्षित मातृत्व की ओर नई शुरुआत वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।2 मई: मातृत्व एक महिला के जीवन का अत्यंत संवेदनशील और भावनात्मक चरण होता है। ऐसे समय में यदि उसे बेहतर इलाज…
  • मौलाना तौसीफ रज़ा हत्याकांड: इंसाफ की मांग को लेकर छत्तरगाछ में विशाल मार्च व धरना। #KishanganjNews
    किशनगंज में गूंजा इंसाफ का मुद्दा: मौलाना तौसीफ रज़ा केस में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।पोठिया निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा की ट्रेन में हुई हत्या के विरोध में शनिवार को छत्तरगाछ बाजार स्थित बैंक चौक पर विशाल इंसाफ मार्च एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या…
🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)