google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निपुण भारत मिशन के तहत भटौली में लगा शिक्षा चौपाल

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी विकास खण्ड हरहुआ के कम्पोजिट विद्यालय भटौली में न्याय पंचायत सरायकाजी का शिक्षा चौपाल लगाया गया। जिसमें बच्चों के अभिभावकों व समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
शिक्षा चौपाल में विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों से सम्बंधित स्टाल व टीएलएम प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान अनौरा दीपक चौहान ,प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल,
एआरपी विवेक चित्रांशी व व्यायाम प्रशिक्षक राजेश सिंह दोहरी ने संयुक्त रूप से सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।बच्चों ने सरस्वती माँ का बन्दना व स्वागत गीत से अतिथियों का सम्मान किया।


इस मौके पर 10 विद्यालय के निपुण बच्चों को न्याय पंचायत स्तर पर एवम उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापको को प्रमाण पत्र,मेडल व गिफ्ट प्रधान अनौरा दीपक चौहान व प्रधान भटौली प्रतिनिधि राजनारायण पटेल द्वारा देकर सम्मानित किया गया।साथ ही वरिष्ठ अध्यापको को अंगवस्त्र ,बैच अलंकरण व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
प्रमुख रूप से राजेश सिंह दोहरी,नोडल शिक्षक अरविंद सिंह,उषा देवी ,विन्देश्वरी पांडेय,शीला सिंह, बन्दना सिंह एवम समस्त नोडल प्रभारी, अभिभावक गण समस्त अध्यापक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक उपस्थित रहे।
धन्यवाद प्रधानाध्यक गुलाब चंद ने किया।
कार्यक्रम का संचालन नोडल प्रभारी अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)