google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छात्र छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
क्षेत्र के डी आर एस पब्लिक स्कूल खेवली के बच्चों को शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक नवीन सिंह ने बताया कि वे छात्रों को बहुमुखी प्रतिभा का विकास चाहते हैं। इसलिए हमेशा कुछ न कुछ पाठ्य सहगामी अन्य कार्यक्रम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को वाराणसी,सीतामढ़ी,प्रयागराज, जैन मंदिर,आर्यमंदिर के महत्वपूर्ण स्थान पर भ्रमण के लिए ले जाया जा रहा है। बच्चों को ऐतिहासिक धार्मिक व पर्यटन से जुड़े स्थलों ले जाया जाएगा।यात्रा पर जाने वाले छात्र-छात्राओं के वाहनों को प्रबंधक शुभम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के जीवन में शैक्षणिक भ्रमण का बहुत ही महत्व है। बच्चों के मन में जिज्ञासा आती है। वे व्यापकता का बोध करते हैं। किताबी ज्ञान से बाहर निकलकर वास्तविक ज्ञान से परिचित होते हैं।शैक्षिक भ्रमण में स्कूल के छात्र छात्राओं संग सरिता सिंह,स्वेता श्रीवास्तव,मनीष पटेल सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)