google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कृषक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
नेशनल प्रोजेक्ट ओंन सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना अंतर्गत विश्व मृदा दिवस एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम ग्राम सभा बरई, विकासखंड बड़ागांव में कराया गया। डॉ राजेंद्र कुमार सेठ, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) के द्वारा विश्व मृदा दिवस का उद्देश्य एवं मृदा को स्वस्थ रखने के लिए जैविक एवं प्राकृतिक आधारित खेती करने से जीव, जंतु, मृदा एवं पर्यावरण सुरक्षित होंगे। अभिलाष कुमार तिवारी (टी ए सी) के द्वारा मृदा की जांच कराने के लाभ का विस्तृत जानकारी देते हुए सभी किसान भाई को फसल बुवाई के पहले मृदा की जांच अवश्य करने की बात कही। अभय कुमार सिंह(टी ए सी )के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में लाल बहादुर पटेल एडीओ पी पी, हृदय नारायण यादव (एटीएम) एवं किसान आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)