मिंटू कुमार समाज जागरण।
चुरचू। शिक्षक दिवस के अवसर पर नेशनल पब्लिक स्कूल बाली के सभी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जबरा पार्क, हजारीबाग ले जाया गया। इस दौरान बच्चों को पेड़-पौधों के गुण, विशेषताएं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं।बच्चों ने जहां ज्ञान अर्जित किया, वहीं पार्क में मनोरंजन का भी भरपूर आनंद लिया।स्कूल के निदेशक विनय कुमार यादव ने बताया कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक विकास भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के साथ दोस्ताना व्यवहार अपनाना चाहिए, जिससे उनमें मानवीय मूल्यों और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का विकास हो सके।इस अवसर पर विनय कुमार यादव सहित प्रीति कुमारी, चाहत प्रवीण, रौशनी कुजूर, धीरज कुमार, प्रियंका कुमारी और दीपक कुमार भी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



