google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कड़ी सुरक्षा के बीच कोटा चयन के लिए महिला समूहो ने भरा आवेदन ग्रामीणों की रही भारी भीड़

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर/
राजगढ़ विकासखंड के दारानगर गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच कोटा चयन के लिए महिला समूह द्वारा आवेदन भरे गए जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई साथ ही समूह के अध्यक्षों से यह कहा गया कि यह कोटा किसी एक का नहीं होगा बल्कि पूरे समूह का होगा यदि इसमें किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो उक्त समूह का कोटा निरस्त कर दिया जाएगा साथ ही यह भी कहा गया कि मंगलवार दोपहर तक जिन समूहों ने अपने आवेदन भरे हैं उनके सभी कागजात एवं रजिस्टर ब्लॉक कार्यालय पर जमा करें जिससे कोटा चयन करने में सुविधा हो और जल्द से जल्द कोटा चयन हो जाए।
सोमवार दोपहर में एडियो पंचायत श्री कृष्ण उपाध्याय और एडियो आईएसबी जैनेंद्र राव की अध्यक्षता एवं थाना अध्यक्ष मड़िहान बालमुकुंद मिश्रा की देखरेख में कार्रवाई शुरू हुई जिसमें पुरुषों को इस प्रक्रिया से पूरी तरह दूर रखा गया।
दारानगर गांव में कुल 16 महिला स्वयं सहायता समूह है जिसमें से चार समूह दुर्गा राधा गुलाब एवं कृष्ण महिला स्वयं सहायतासमूह ने इस प्रक्रिया में भाग लिया और अपने-अपने लेनदेन के रजिस्टर और आधार कार्ड चुनाव अधिकारी को देकर आवेदन पत्र को भरा।
कुछ महिलाएं अपना आधार कार्ड नहीं लाई थी जिस पर चुनाव अधिकारी ने कहा कि सभी लोग जो कागजात नहीं जमा कर पा रही हैं वह सोमवार दोपहर तक ब्लॉक कार्यालय पर जमा कर दें जिससे सभी कागजात मिर्जापुर राष्ट्रीयआजीविका मिशन के अधिकारी के यहां भेजा जा सके जिसका रिकॉर्ड अच्छा होगा उस समूह को कोटा संचालन के लिए दिया जाएगा इसमें किसी भी प्रकार की कोई धांधली नहीं होगी इसको कोई भी व्यक्ति देख सकता है साथ ही यह भी कहा गया की कोटा संचालन के लिए हाई स्कूल पास होना जरूरी है इसलिए समूह के लोग हाई स्कूल पास का प्रमाण पत्र भी जमा करें।
इसके पहले 20 अगस्त को बीओ पीआरडी अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था इसलिए इसकी पुनरावृत्ति पुनः न हो इसके लिए ग्राम प्रधान ने पहले से ही प्रशासन को सूचित कर दिया था। बिना किसी बाधा के बैठक पूर्ण हो इसलिए मड़िहान थाना अध्यक्ष अपने स्टाफ एवं पीएसी बल के साथ उपस्थित रहे जिसके कारण किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई।
इस मौके पर एडियो ए जी संतोष कुशवाहा एडियो समाज कल्याण राकेश यादव ग्राम पंचायत अधिकारी नसीरुद्दीन ग्राम प्रधान सोनू कुमार के अलावा अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)