दैनिक समाज जागरण, [[ महेन्द्र जावला बहल ]]
बहल, 18 नवंबर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोली कला, बहल के नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) के तहत आईटी विषय के विद्यार्थियों को आज शैक्षणिक टूर के लिए भिवानी पॉलिटेक्निक कॉलेज रवाना किया गया।
इस शैक्षणिक दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आईटी लैब, कंप्यूटर नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और तकनीकी शिक्षा की बारीकियों से रूबरू करवाना है, ताकि वे किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर विद्यालय से विद्यार्थियों को सीआरसी सुनील पघाल, विद्यालय प्रभारी राजेश पहाड़ी, कंप्यूटर अध्यापक राजेश चौहान और NSQF टीचर सरिता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीआरसी सुनील पघाल ने कहा कि NSQF के तहत इस तरह के शैक्षणिक टूर बच्चों के कौशल विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। इससे बच्चों में तकनीकी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। विद्यालय प्रभारी राजेश पहाड़ी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाना ही हमारा लक्ष्य है।
इस टूर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के आईटी ट्रेड के विद्यार्थी शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



