google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईद मिलन समारोह बना सामाजिक सौहार्द का प्रतीक, दिलों को जोड़ने का सशक्त माध्यम !

समाज जागरण

गोड्डा

बसंत राय:- सीमावर्ती क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित मदरसा सुलैमानिया के प्रांगण में जमीयत उलेमा-ए-हिंद भागलपुर के तत्वाधान में एक भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जमीय उलेमा-ए-हिंद भागलपुर के जिला अध्यक्ष मौलाना फारूक आजम एवं मुफ्ती खलील अहमद के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार डॉ अब्दुर रशीद कर रहे थे एवं अध्यक्षता कांग्रेस के वरीय नेता अलहाज नजीरुद्दीन के द्वारा किया गया । समारोह में सन्हौला प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रतिनिधि ,समाजसेवी, शिक्षा विद और गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का माहौल आपसी भाईचारे, सौहार्द और उत्साह से शरा-बोर रहा।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड शेख़ कल्याण मंच के संस्थापक मो सुलेमान जहांगीर आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में ईद मिलन जैसे कार्यक्रमों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है ।उन्होंने कहा कि ईद मिलन समारोह दिलों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है जो समाज में प्रेम, एकता और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं ।वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार तोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हम ईद मिलन और आप होली मिलन जैसे आयोजनों को एक दूसरे के साथ साझा करें तो संहौला की यह धरती और भी अधिक खूबसूरत और सौहार्दपूर्ण बन सकती है।

इस अवसर पर धोरैया प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि हाफिज मकबूल, जमीअत उलेमा ए हिंद गोड्डा के मुफ्ती निजामुद्दीन कासमी,जदयू जिला अध्यक्ष विजय मंडल, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष आर के चौधरी, भाजपा किसान जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल, पूर्व सरपंच रामविलास यादव, मौलाना अंसार उल हक, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं मुख्य संघ के अध्यक्ष मंजर आलम समेत कई कई बुद्धिजीवियों ने ईद मिलन के महत्व पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों के द्वारा दूध एवं सेवई खिलाकर तथा एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)