अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय नगर के गौरव नगर स्थित ईदगाह पर शनिवार को ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में नमाजियों से ईदगाह खचाखच भरी रहीं। रमजानुल मुबारक मौके के बाद ईद उल फितर की अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ईद की नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये वहीं सुबह 8 : 30 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम रमज़ान कादरी ने ईदगाह पर तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई गई। वहीं हाजी वकील अहमद खान ने सभी लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है यहां हमेशा मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा।

बाद नमाजे ईद लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ अल्लाह के रास्ते पर चलने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई। वही अंजुमन सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ ने सभी लोगों को आपसी भाईचारे सौहार्द के प्रतीक ईद की बधाईयां देते हुए चोपन प्रशासन, पत्रकार बन्धुओं व नगर पंचायत के कर्मचारियों को ईदगाह की सफाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, नाजिम खान, हाजी वकील अहमद, डॉ मुन्ना, रियाज अहमद, सभासद सलीम कुरैशी, चिराग अली, रिजवान अहमद, एजाज अंसारी, नजमुद्दीन इद्रीशी, अतहर कुरैशी, हनीफ खान, सराफत अली, भाईजान, मोजिब आलम नसरुद्दीन अली सहित मिडिया बन्धु व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा मय फोर्स चाक चौबंद नजर आये।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)