google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसान नेता रामजीत राय समेत आठ लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन दाखिल।

मनु कुमार, संवाददाता दैनिक समाज जागरण

राजपुर, रोहतास।
रोहतास जिले के राजपुर पैक्स चुनाव के लिए प्रखंड कार्यालय पर नामांकन के तीसरा दिन गुरुवार को किसान नेता रामजीत राय उर्फ पप्पू राय समेत आठ लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नमांकन पत्र दाखिल किया।
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रविराज ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत छः पंचायत में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के चुनाव कराए जा रहे हैं। वही राजनडीह पंचायत अंतर्गत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रामजीत राय उर्फ पप्पू राय,  विभा देवी, राजपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार, दिवाकर सोनी, सियांवक पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार, दुर्गावती देवी, रोतवा पंचायत से सुमेर सिंह, बराव पैक्स अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं पड़रिया पंचायत में पैक्स के लिए तीसरा दिन किसी ने नामांकन नहीं किया है। जिसमें सदस्य पद के लिए सभी पंचायत में 50 सदस्य पद के लिए लोगों ने नमांकन पत्र जमा किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)