डॉ कौशल ने पौधरोपण कर  आकाशवाणी परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का  किया शुभारंभ

समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर

*जनसंख्या विस्फोट को रोके बिना जलवायु परिवर्तन पर नहीं पाई जा सकती है काबू :डॉ कौशल*

फोटो-  पौधा लगाते व पौधा वितरण करते  पर्यावरण धर्म गुरु डॉ कौशल

मेदिनीनगर पलामू झारखंड

मेदिनीनगर आकाशवाणी  परिसर में गुरुवार को  एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ चंदन कपूर थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम कटहल आदि के पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ कौशल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच पौधा वितरित
  करते हुए उन्हें  पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रो की शपथ भी दिलाई। उन्होंने  कहा जब तक जनसंख्या विस्फोट पर लगाम नहीं लगाया जाएगा तबतक  बढ़ती हुई प्रदूषण ,भीषण गर्मी, जल संकट और जलवायु परिवर्तन को रोक पाने की बात करना बेमानी होगी। पर्यावरण धर्म गुरु डॉ कौशल ने कहा कि बेतहासा बढ़ती जनसंख्या  सभी समस्याओं की जननी है। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक सुख-सुविधा का इस्तेमाल कम से कम करना होगा। वहीं  सरकार को इसके बदले पवन ऊर्जा सौर ऊर्जा का व्यवस्था बड़े पैमाने पर  करना होगा। तभी हमें वर्तमान समस्याओं से निजात मिल पाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता  मनोज कुमार व  संचालन  अभियांत्रिकी प्रमुख श्रीमती मंजू मुंडा ने किया। सभी लोगों  ने डॉ कौशल के कार्यों की  सराहना करते हुए उनकी बातों को आकाशवाणी में प्रसारण किया गया।  मौके पर सहायक अभियंता पप्पू कुमार,  प्रधान लिपिक राजमोहन,
उद्घोषक संतोष कुमार , संजय कुमार मिश्र , वरिष्ठ तकनीशियन परशुराम दास, व सत्य सिंह आदि उपस्थित थे।।

Leave a Reply