google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*रोहनिया विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास*

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।। आज रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के क्रम में कन्दवा के घमहापुर में फ़िल्म सिटी स्टूडियो से एन. वी. सिंह के आवास तक 113.124 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल के कर कमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के मुख्य उदेश्य हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के कार्य को आगे तेजी से बढ़ाना ही हमारा कार्य है जिसे हम अपना कर्त्तव्य समझ कर तेजी से कर रहे है।
सड़क शिलान्यास में मुख्य रूप से एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा , कार्यालय प्रभारी श्री राजकुमार वर्मा , विनोद पटेल , गोपाल पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी तथा अपना दल एस के सम्मानित कार्यकर्ता एव ग्रामीण उपस्थिति रहे l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)