समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। आदर्श मांडल ब्लाक सेवापुरी के ग्राम पंचायत जगापट्टी में “स्वच्छ गांव , स्वस्थ गांव” के परिकल्पना को साकार करने को लेकर रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों रोगियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया।
शिविर में क्षेत्र के गरीबों, असहायों, मजदूरों,महिलाओं व बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित किया गया। जांच शिविर में आंख,नाक ,कान, गला,चर्म रोग,व स्त्री रोग से संबंधित अन्य बीमारियों सहित सुगर, हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप की जांच भी निःशुल्क रूप से करते हुए परामर्श के साथ लोगों को दवा वितरित किया गया।
शिविर में डा.मुकेश गुप्ता (एमबीबीएस,एमडी) क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ , डॉक्टर ऊर्जा श्वेता सिंह (एचडी चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर अंकित सिंह (एमबीबीएस जनरल फिजिशियन), डॉक्टर आशुतोष सिंह (एमबीबीएस, डीओ नेत्र रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य लोग शामिल थे।
टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया कि ह्रदय रोग के बढ़ने का कारण गलत खान पान व अनियमित दिनचर्या , तनाव व पर्यावरण प्रदूषण आदि है। उच्च रक्तचाप व मदुमेह जैसी समस्या भी ह्रदय रोग को जन्म देती है। इस मौके ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि मेरे ग्राम पंचायत में लोग स्वस्थ्य रहे , मस्त रहे की परिकल्पना को लेकर हर तीन महीने पर ग्राम सचिवालय जगापट्टी के प्रांगण में “निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर” के माध्यम से लोगों को अपने खानपान के तहत स्वास्थ्य रहने के लिए जागरूक किया जाता है।
इस मौके पर पुलिस के मिशन शक्ति जनसुनवाई केंद्र की बीट महिला प्रभारी कांस्टेबल रीमा के द्वारा महिलाओं को भी जागरूक किया गया।
शिविर में कुल 142 लोगों का निःशुल्क जांच कर दवा वितरित किया गया।
इस मौके पर रामधनी सिंह ,नगीना सिंह,सत्यम सिंह, दिनेश सिंह एडवोकेट, पियूष कुमार सिंह, ताड़क सिंह, आदित्य तिवारी, अंकित सिंह,राधेश्याम यादव, सुनील पाल, मनोज कनौजिया सहित अन्य लोग शामिल थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



