*संदीप गर्ग / नोएडा*: माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नौएडा प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

अभियान के दौरान अध्यक्ष श्री दीपक कुमार , मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा श्री कृष्णा करुणेश, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी श्री आर के सिंह , अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा श्रीमती वंदना त्रिपाठी एवं वरिष्ठ अधिकारिगण, कर्मचारियों विभिन्न संस्थाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित करना तथा प्रकृति के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है। प्राधिकरण सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल का भी संकल्प लेने की अपील करता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



