google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक पेड़ मां के नाम,सारा जंगल अदानी के नाम: अजय प्रताप


गोगपा ने किया धरना प्रदर्शन

सिंगरौली जिले के सरई तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुहा और आस पास के अन्य गाँवों में ग्रामवासियों के विस्थापन एवं जंगलों की अवैध रूप से हो रही कटाई के विरोध में गोंडवाना_गणतंत्र_पार्टी के तत्वाधान में  धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने  संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपने जल, जंगल, जमीन और जीवन की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे आदिवासियों पर भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरे देश में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसा अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सिंगरौली में अंधाधुंध जंगलों की कटाई जारी है। यह अत्यंत विरोधाभासी और चिंताजनक है।


लाखों पेड़ों की कटाई पर्यावरणीय तबाही नहीं है, बल्कि आदिवासी समुदाय की आजीविका, संस्कृति और अस्तित्व पर सीधा हमला है। यहाँ के आदिवासी, जो जंगलों को अपनी माँ मानते हैं, आज सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण अपना घर-खेत छोड़ने को मजबूर हैं। जल जंगल और ज़मीन पर पहला हक़ आदिवासियों का है, कॉर्पोरेट का नहीं। आदिवासियों के अधिकारों और उनके हितों के संरक्षण हेतु गोंडवाना गणतंत्र पार्टी यह लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)