google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लगातार बारिश के बीच गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

मुख्यमंत्री के आवास देने के बादे खोखले

मैनपुरी में लगातार बारिश के बीच मकान की छत भरभराकर गिर गई। उसमें लेटी वृद्धा की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
मैनपुरी में शनिवार की सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गया। हादसे में चारपाई पर लेटी वृद्धा की मलबा के नीचे दबाकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटना करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मन्नू की है। गांव निवासी लोचन सिंह के पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गया। कमरे में चारपाई के नीचे लेटी उनकी पत्नी संजीवनी देवी (65) मलबा के नीचे दब गई। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मलबा को हटा कर संजीवनी देवी को जब तक बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका की परिजन से जानकारी ली। वृद्धा की शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में संजीवनी देवी की मौत हो गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के वादे खोखले
आखिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वादे खोखले साबित हुए बताया जा रहा था कि उत्तर प्रदेश में आवास मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत आवास दिए जा रहे थे। लेकिन एक ऐसा भी घर था। जिसमें आज भी कच्चा मकान था। जो बारिश के पानी में ढह गया एक महिला की मौत हो गई इसका जिम्मेदार कौन हुआ। प्रधान या राजस्व विभाग जिन्होंने आवास दिला नहीं पाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)