google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोशल ऑडिट से कार्यक्रमों के प्रति ग्रामीणों का होगा जुड़ाव विमल कुमार सिंह

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी सोशल ऑडिट से कार्यक्रमों के प्रति ग्रामीणों का बेहतर जुड़ाव होगा और गांव विकास करेगा।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने व्यक्त किया। इसी क्रम में प्रशिक्षुओं को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सोशल ऑडिट हेतु दिशानिर्देशों के बारे में रिटायर्ड डीडीओ दयाराम विश्वकर्मा द्वारा जानकारी दी गई।


वहीं मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत हकदारिया एवं सोशल ऑडिट के प्रारूपों के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर राधेश्याम यादव ने सोशल ऑडिट की संरचना तथा सोशल ऑडिट टीम सदस्यों की भूमिका के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। मनरेगा कार्यों का तकनीकी सत्यापन के बारे में रिटायर्ड टीए सत्यप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षुओं को जानकारी गई।
इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश तिवारी, रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल, रिटायर्ड आचार्य शिवप्रकाश, प्रशिक्षक के0एल0. पथिक, टीम सदस्य कमलेश कुमार, सुबेश वर्मा, रेखा देवी, रमेश कुमार राम, विनोद चन्द, लक्ष्मी देवी, दशरथ प्रसाद, अनीता देवी, मदन लाल, आशा पाण्डेय, रोला कुमारी, माधुरी चौबे, शेषमणि, शबीर अली, सत्य प्रकाश, पूनम चौबे, राजकुमार सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड नौगढ़ और बरहनी से तथा जनपद वाराणसी के विकास खंड हरहुआ और सेवापुरी से चयनित सोशल ऑडिट टीम के 109 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)