मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) बताते चले 31 जनवरी 2026 को सिने स्टिल टी.वी.और मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की वार्षिक सभा और चुनाव संपन्न हुए जिसमें 2026 – 2028 के लिए नई कार्यकारिणी समिति चुनी गई! जिसमें फिर से श्री अतुल एल. राजकुले जी कों चौथी बार संस्था के मुख्य महासचिव के पद पर चुने गए! और श्री अपी वारसी पहली बार अध्यक्ष बने!वही श्री सतीश घुसाले दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुने गए! साथ मे उपाध्यक्ष के पद पर श्री विनोद देशपांडे निर्विरोध चुने गए! श्री राजेंद्र आचार्य उप सचिव और श्री अतुल कुमार सिंह उप कोषाध्य चुने गए! कार्यकारिणी समिति में ९ सभासद चुने! जिसमें राजेंद्र उपाध्याय, फ़ीरोज़ हाश्मी, अशोक सिंह, रामबच्चन सोनी, गिरीश वर्मा, रूपेश भगत, पुरुषोत्तम माथुर, अरुण चौरसिया और विक्रम यादव सहित सम्पूर्ण कार्यसमिति चुनी गयी! नई गठित कार्यसमिति कों फ़िल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनायें प्रदान की!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



