google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रैक्टर के धक्के से विद्युत् पोल टूटा, बड़ा हादसा टला

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

डाला/ सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा पूर्वी टोला में शनिवार को दोपहर लवकुश के घर पास ट्रैक्टर के धक्के से विद्युत् पोल और तार गिरा। स्थानीय रहवासियों के अनुसार ट्रैक्टर मिट्टी गिराने का कार्य कर रहा था जहाँ चालक द्वारा नशे की हालत में होने के कारण ट्रैक्टर नियंत्रित नहीं किया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर मिट्टी लेकर गया था और अनलोड करने के क्रम में चालक विद्युत् पोल में टक्कर मार दिया जिससे पोल, तार टूट कर गिर गया। जिससे 20 से 25 घरों की विद्युत् आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्युत कर्मी अनिल कुमार को दिया।

जहाँ विद्युत कर्मी मौके पर पहुँचकर तार को ट्रांसफार्मर से अलग किया और घटना से संबंधित सूचना स्थानीय अवर अभियंता दिया। बतातें चलें कि जिस समय घटना घटित हुआ उस वक्त बिजली चालू था, संयोग अच्छा रहा कि एल टी लाईन के नीचे कोई नहीं था नहीं तो बहुत बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। ट्रैक्टर रोरवा प्रधानपति का बताया जा रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से संबंधित सूचना एस डी ओ पिपरी को दे दी गई है और संबंधित के ऊपर कार्यवाही की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)