google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”

भूमि सम्बन्धी प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु पुलिस-राजस्व की संयुक्त कार्यवाही पर विशेष जोर

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि सम्बन्धी समस्त प्रकरणों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।


जनपद में पूर्व से पुलिस से सम्बन्धित 04 व राजस्व से सम्बन्धित 66 प्रार्थना पत्र लम्बित थे एवं आज के दिन प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों में पुलिस से सम्बन्धित कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 56 प्रार्थना पत्रों में से 34 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)