google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना जिले के खिरिमोड खानपुरा विधुत उपकेंद्र से दो घण्टे होगी बिजली आपूर्ति बाधित

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत खानपुरा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से रविवार की दोपहर दो घण्टे के लिए नए बिधुत फीडर चालू करने को लेकर चल रहे कार्य के कारण विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी बिजली बिभाग के पालीगंज एसडीओ बिपिन बिहारी लाल ने शुक्रवार को दी है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बिजली बिभाग के पालीगंज एसडीओ बिपिन बिहारी लाल ने बताया कि खिरिमोड खनपुरा स्थित 11/33 केवी विधुत उपकेंद्र से नगमा गांव स्थित पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल, जेल, एएनएम कॉलेज व न्यायालय के लिए 11 केवी नए डेडिकेटेड फीडर को चालू करने के लिए काम चल रही है। जिसके वजह से 11 केवी मेरा पतौना फीडर, 11 केवी गौस गंज फीडर व 11 केवी कृषि फीडर दिनांक 7 सितंबर दिन रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। वही उन्होंने उन सभी फीडर से संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि समय से पूर्व पानी का भंडारण एवं जरूरी काम कर लेंगे। साथ ही उन्होंने असुविधा के लिए खेद जताया है। जबकि कनीय अभियंता रोहित शर्मा ने बताया कि बिभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए प्रयासरत है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिभाग कार्य कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)