google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में

समाज जागरण संवाददाता शाहजहांपुर

जैतीपुर गढ़िया रंगीन जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे स्थित गांव के लोग भयभीत हैं। बाढ़ का पानी हजरतपुर मार्ग पर आ जाने से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नदी किनारे पर स्थित घास कल्याणपुर रत आसेनवादा के दुबला करीमनगर रामपुर बस्ती नगला दर्जनों गांव की हालत गंभीर बनी हुई है व गांव के अंदर स्थित घरों में भी पानी आ गया। नदी का जलस्तर बढ़ते हुए घास कल्याणपुर गांव में पहुंच गया तथा गढ़िया रंगीन हजरतपुर मार्ग पर पानी चलने लगा। मार्ग पर कोई हादसा न हो जाए इसलिए बड़े वाहनों के आने-जाने पर ग्रामीणों ने रोक लगा दी।वहीं छोटे वाहन जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। हजरतपुर मार्ग पर पानी आ गया है यहां से निकलने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)