google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजली कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, कार्य बहिष्कार कर बिजली कर्मियों ने कोतवाली घेरी

अधीक्षण अभियंता पर शोषण व प्रताड़ना का आरोप, कार्रवाई की मांग

लखीमपुर खीरी।
शहर के गढ़ी पावर हाउस में टीजीटू के पद पर तैनात बिजली कर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित बिजली कर्मियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार करते हुए कोतवाली का घेराव किया और अधीक्षण अभियंता पर अत्यधिक कार्य लेने व उसके बाद भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

मृतक बिजली कर्मी की पहचान रामगोपाल राणा के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिजली कर्मियों का आरोप है कि टीजीटू पद से अधिक कार्य लिया जा रहा था और मानसिक प्रताड़ना के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया। घटना के बाद शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में बिजली कर्मी कोतवाली, एसपी कार्यालय और एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।

मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने के कारण पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम एफआईआर दर्ज करने में असमर्थता जताई। इस पर मामला और गरमा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम ने बिजली कर्मियों से बातचीत कर जांच के लिए समिति गठित करने का आश्वासन दिया।

बिजली कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)