महिला हेल्पलाइन नंबर व योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
लखीमपुर खीरी।
पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए जनपद मुख्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों के सहयोग से सुलह-समझौते का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित बैठक में आपसी समझ के माध्यम से 7 मामलों में सफल सुलह कराते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर नीति गुप्ता, कय्यूम जरवानी, सुश्री क्षमा टंडन, महिला आरक्षी निकिता राठौर एवं मेहा सिंह द्वारा दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साझा गृहस्थी में निवास सहित पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में काउंसलिंग की गई। परामर्श के माध्यम से परिवारों के विघटन को रोकने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर कुल 14 प्रार्थना पत्रों पर काउंसलिंग की गई, जिनमें से 7 जोड़े पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए। वहीं 3 मामलों में पति-पत्नी के बीच अधिक मतभेद होने के कारण उन्हें सोच-विचार के लिए समय दिया गया। इसके अलावा 4 मामले माननीय न्यायालय में लंबित होने के कारण उनमें सुलह संभव नहीं हो सकी।
मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं उनके साथ आए परिजनों को महिला हेल्पलाइन नंबरों तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
— समाज जागरण
कुलदीप सिंह
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



