समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में सोमवार दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर कमरे के अंदर घुसे चोरों ने चालीस हजार नगदी समेत लैपटॉप और अन्य सामान उठा ले गये।बताया जाता है की विकास मौर्य पुत्र राजेश मौर्य किसी काम से शहर गए हुए थे ।जब लौटकर देर शाम घर पहुंचे तो मकान के मुख्य चैनल का ताला टूटा हुआ देख सन्न रह गए और अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे लैपटॉप चार्जर आधार कार्ड एलआईसी बांड सहित बाक्स में रखे कपड़े चालीस हजार रूपये गायब थे घटना की जानकारी तत्काल पीड़ित ने 112 नंबर पर दी। वही फिंगरप्रिंट एवं डाग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुवायना किया। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से कुछ दूर जाकर रुक गई जहां पर दिन में जुआ खेलते हैं ग्रामीणों का मानना है कि चोरी करने वाले कोई और नहीं यहां जुआ खेलने वाले ही करते हैं। बताते चलें कि जंसा क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



