समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
आज सेवापुरी के विद्युत उपकेंद्र बरनी क्षेत्र के हाथी बाजार में उप खंड अधिकारी सेवापुरी राहुल यादव की देखरेख में बिजली विभाग द्वारा मेगा कैंप लगाया गया।जिसमें लगभग 3 लाख 20 हजार रुपए बिजली का बिल जमा किया गया।
वही बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी सेवापुरी राहुल यादव ने बताया कि बिजली विभाग के तरफ से सेवापुरी के विभिन्न क्षेत्रों में तीन दिन तक मेगा कैंप लगाया जाएगा।जहां आज कैंप में 22 लोगो के बिजली बिल का सुधार किया गया। तथा 15 लोगों का मीटर बदला गया।वही 9 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया।और 7 घरेलू कनेक्शन से कर्मिशियल कनेक्शन किया गया।146 उपभोक्ताओं से लगभग 3 लाख 20हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई।3 उपभोक्ताओं की विधा परिवर्तन की गई।वही मेगा कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलाया गया। साथ ही उपभोक्ताओं के विभिन्न प्रकार के समस्याओं का समाधान किया गया।
मेगा कैंप के दौरान उप खंड अधिकारी राहुल यादव,अवर अभियंता सेवापुरी राम बाबू चौहान,अवर अभियंता बरनी कृष्ण कुमार,श्याम सुंदर पटेल, शरद कुमार सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



